RH 725 Mustard Variety की विशेषताएं: सरसों की खेती और उपज बढ़ाने के बेहतरीन तरीके

rh 725 sarso

भारत में सरसों की खेती एक प्रमुख तिलहन फसल है, जो किसानों के लिए कम खर्च में अधिक आय का महत्वपूर्ण स्रोत है। सही समय पर बुवाई, उचित खाद का उपयोग, और नवीनतम किस्मों का चयन करके सरसों की पैदावार को बढ़ाया जा सकता है। इस ब्लॉग में, हम सरसों की खेती से संबंधित महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देंगे और RH 725 किस्म की विशेषताओं के बारे में जानेगे

सरसों की बुवाई का सही समय क्या है?

सरसों की बुवाई का सही समय सितम्बर अंतिम सप्ताह से अक्टूम्बर अंतिम सप्ताह तक होता है। लेकिन बारानी क्षेत्रों में सरसों की बुवाई 25 सितम्बर से 15 अक्टूबर तथा सिचिंत क्षेत्रों में 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच करनी चाहिए। इस समय पर बुवाई करने से पौधे को उचित तापमान और नमी मिलती है, सरसों की बुवाई के लिए उपयुक्त तापमान 25 से 26 सेल्सियस तक रहता है जिससे उनकी वृद्धि और विकास बेहतर होता है।

सरसों की खेती कितने दिन में तैयार हो जाती है?

सरसों की खेती अलग अलग किस्मो के उपर निर्भर करती है सामान्यता यह फसल 136 से 150 दिनों में तैयार हो जाती है। उदाहरण के लिए, RH 725 किस्म की सरसों पकने की अवधि 136 से 145 दिन में पककर तैयार हो जाती है। RH 1424 Mustard Variety के पकने की अवधि 139 दिन होती हैं वही RH 1706 Mustard Variety पकने की अवधि 140 दिन होती हैं

सरसों की खेती के लिए खेत को तैयार केसे करे ?

सरसों की खेती के लिए भुरभुरी मिट्टी की आवश्यकता होती है। इसलिए कल्टीवेटर से खेत को अच्छे से आडा तिरछा जोत ले

सरसों के लिए सबसे अच्छी खाद कौन सी है?

सरसों की बेहतर पैदावार के लिए नाइट्रोजन, फास्फोरस, और पोटाश का संतुलित उपयोग आवश्यक है। खेत की मिट्टी के परीक्षण के आधार पर सही मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए। गोबर की खाद या कम्पोस्ट का उपयोग भी मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने में मदद करता है। यदि आप NPK 12:32:16 का उपयोग कर रहे है तो प्रति एकड़ एक बेग NPK साथ में 5 किलो सल्फर और 10 किलो पोटाश डाले यदि खेत में 3 सालो तक जिंक का उपयोग नही किया है तो 3 किलो जिंक डाले   फसल को मिटटी जनक कीटो से बचाने के लिये फोरेट 10 किलो या क्लोरोपायरीफास या फिर क्युनालफास का उपयोग कर सकते है

सरसों की पैदावार बढ़ाने के लिए क्या करें?

सरसों की पैदावार बढ़ाने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए जा सकते हैं:

  1. उन्नत किस्मों का चयन करें: जैसे RH 725, RH 1706, RH 1424 जो उच्च उपज देती है।
  2. समय पर बुवाई करें: सरसों की सही समय पर बुवाई से पैदावार में वृद्धि होती है।
  3. उचित उर्वरक प्रबंधन: संतुलित उर्वरक का प्रयोग करें।
  4. सिंचाई का सही प्रबंधन: जरूरत के अनुसार सिंचाई करें, अधिक पानी से बचें।
  5. कीट और रोग नियंत्रण: समय-समय पर कीट और रोग नियंत्रण के लिए उचित दवाओं का छिड़काव करें।
  6. खतपतवार प्रबंधन : बुवाई के बाद 20 से 25 दिन बाद निदाई गुड़ाई करे

1 एकड़ में कितनी सरसों बोई जाती है?

1 एकड़ में लगभग 1.5 से 2 किलोग्राम सरसों के बीज बोए जाते हैं। बीज की मात्रा मिट्टी की प्रकार, नमी, और बुवाई की विधि पर निर्भर करती है।

सबसे ज्यादा पैदावार देने वाली सरसों कौन सी है ?

RH 725 किस्म को उच्च पैदावार देने वाली सरसों की किस्मों में से एक माना जाता है। यह पिछले कुछ सालो से किसानो की सबसे लोकप्रिय किस्म बन गयी है। यह किस्म 25-27 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन देती है। इसके साथ RH 1706 एवं RH 1424 भी अधिक उत्पादन वाली किस्मे है
1 हेक्टेयर में सरसों की पैदावार कितनी होती है?
RH 725 किस्म की सरसों से 25-27 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक की पैदावार होती है, जो इसे अन्य किस्मों से अधिक उपज देने वाली बनाती है।
सरसों का पौधा कितनी दूरी पर लगाना चाहिए?
सरसों के पौधों को 30 से 45 सेंटीमीटर की दूरी पर लगाया जाना चाहिए। इससे पौधों को पर्याप्त स्थान मिलता है, जिससे उनकी वृद्धि और विकास में मदद मिलती है।
सरसों की नई किस्म कौन सी है?
सरसों की नई और उन्नत किस्मों में RH 725 शामिल है। यह किस्म अपनी उच्च उपज और कम सिंचाई की आवश्यकता के लिए जानी जाती है। साथ ही RH 1706, RH 1424, RH 1975 नयी सरसों की किस्मे निजात की गयी है

RH 725 सरसों : उन्नत किस्म की विशेषताएँ

RH 725 एक उन्नत किस्म है, जिसे कम सिंचाई और विभिन्न प्रकार की मिट्टी में सफलतापूर्वक उगाया जा सकता है। इसकी प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:

  1. फलियां लंबी और मोटी होती हैं।
  2. दानों का आकार बड़ा और संख्या 17-18 के आसपास होती है।
  3. यह रिसर्च वैरायटी है, और खेत में तैयार बीज को अगले साल फिर से लगाया जा सकता है।
  4. इसमें 45 से 55दिन मे फुल आने लगते हैं
  5. इसकी पकने की अवधि 136 से 145दिन होती हैं
  6. तेल की मात्रा 40% तक होती है।
rh 725 sarso

rh 725 Mustard

RH 725 सरसों का बीज कहा से ख़रीदे ?

RH 725 सरसों हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार के कृषि पादप प्रजनक डॉ. रामावतार सिंह द्वारा विकसित की गयी है | MKD SEEDS (MY KISAN AGRO) ने कृषि विश्वविद्यालय के साथ अनुबंध किया है जिससे इसे MKD SEEDS कंपनी पुरे भारत में बेचती है |
RH 725 सरसों के बीज को आप ऑनलाइन यहाँ से खरीद सकते है –  BUY NOW

समपर्क सूत्र – 8224917065, 7999707851
Email – mykisanagro@gmail.com
Website – https://www.mkdseeds.com
प्रतिक्रिया आमंत्रण
अगर आपके पास सरसों की खेती से जुड़ी कोई भी जानकारी या सवाल हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी में साझा करें। हम आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार हैं!

CATEGORIES

Mustard Farming

No responses yet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संपर्क करे